Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

L&T की ऑर्डर बुक मजबूत, कर्मचारियों को सफलता के लिए उत्सुक रहने की जरूरत: CMD

October 2, 2023

L&T की ऑर्डर बुक मजबूत, कर्मचारियों को सफलता के लिए उत्सुक रहने की जरूरत: CMD
नई दिल्ली: लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की ऑर्डर बुक मजबूत है, बाजार पूंजीकरण और शेयर की कीमत अपने उच्चतम स्तर पर है। कंपनी के नवनियुक्त चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) एस एन सुब्रमण्यन ने कर्मचारियों से यह बात कही। सुब्रमण्यन ने साथ ही उनसे सफलता के लिए उत्सुक रहने को भी कहा।
सीएमडी का कार्यभार संभालने के बाद कर्मचारियों को लिखे अपने पहले पत्र में सुब्रमण्यन ने कहा कि कंपनी ऐसे काम करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे भारत और दुनिया दोनों को गर्व हो। उन्होंने पत्र में लिखा, ”हमें प्रौद्योगिकी की ताकत पर भरोसा करना चाहिए और अपनी उत्पादकता तथा दक्षता में सुधार लाने के लिए इसकी जबरदस्त क्षमता का उपयोग करते रहना चाहिए।
उन्होंने सुरक्षित तरीके से काम करने और समय पर काम पूरा करने की जरूरत पर जोर दिया। सुब्रमण्यन ने कहा कि डिजिटलीकरण व्यवसाय के हर पहलू को प्रभावित कर रहा है, और इसलिए भविष्य के लिए तैयार रहना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें