Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

उप्र: जमीन विवाद में छह लोगों की हत्या, मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

October 2, 2023

उप्र: जमीन विवाद में छह लोगों की हत्या, मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

देवरियाः देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों की हत्या कर दी गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शने के सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने बताया कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में आज सुबह करीब छह बजे जमीन विवाद को लेकर सत्य प्रकाश दुबे (54), उसकी पत्नी किरण (52), बेटी सलोनी (18) और नंदिनी (10) तथा बेटे गांधी (15) की हत्या कर दी गयी। उन्होंने बताया कि इससे पहले आज सुबह जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव (50) की सत्य प्रकाश दुबे के पक्ष के लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। उसके बाद हुए संघर्ष में दुबे और उसके परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें