Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में 3 बेटियों की हत्या: मां-बाप ही निकले कातिल, जानिए वजह

October 2, 2023

जालंधर में 3 बेटियों की हत्या: मां-बाप ही निकले कातिल, जानिए वजह

जालंधर (पंकज) : महानगर के थाना मक़सूदा के कानपुर में तीन बच्चियों की हत्या का मामला सामने आया। बच्चियों के शव घर में ट्रंक में संदिग्ध अवस्था में पड़े हुए मिले। पुलिस ने बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजवा दिए थे। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बच्चियों के माता-पिता को हिरासत में लिया था। जिसके बाद उन्होंने हिरासत में अपना जुर्म कबूल कर लिया। मृतक बच्चियों के नाम 9 वर्षीय अमृता कुमारी, 7 वर्षीय कंचन कुमारी और 3 वर्षीय वासु बताया जा रहा है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Kullad Pizza Video मामला: फिर थाने पहुंची लड़की, दिया बड़ा बयान

पूछताछ में उन्होंने बताया कि दोनों ने ही मिलकर तीनों बच्चों का कत्ल किया था। उन्होंने इतना बड़ा कदम घर में गरीबों के कारण उठाया था। जानकारी के अनुसार आरोपी माता-पिता ने धान के अंदर इस्तेमाल होने वाली दवाई को दूध में मिलकर बच्चों को दिया था। इनके कुल पांच बच्चें थे लेकिन गरीबी के कारण यह सभी को नहीं पाल पा रहे थे, जिस वजह से उन्होंने 3 बच्चियों को मार डाला। आरोपी पिता खुद नशे का आदी है और अक्सर शराब के नशे में रहता है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः यूपी में कॉलेज छात्रा के साथ तीन लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें