Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

America और France के राजदूतों ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

October 2, 2023

America और France के राजदूतों ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्लीः अमेरिका और फ्रांस के राजदूतों ने सोमवार को महात्मा गांधी को उनकी 154वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। ‘महात्मा गांधी के जन्मदिन पर, मैं उनकी स्थायी विरासत से बहुत प्रभावित हूं। अहिंसा का उनका संदेश दुनिया भर में समानता और न्याय के लिए आशा की किरण बना हुआ है।‘ अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘डॉ मार्टनि लूथर किंग और अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन पर गांधी का गहरा प्रभाव हमें उनके आदशरें की शक्ति की याद दिलाता है।‘

बड़ी खबरें पढ़ेंः Jalandhar में सामने आया चौंकाने वाला मामला, 3 सगी बहनों की ट्रंक में मिली लाश

फ्रांसीसी दूतावास ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। ‘गांधी जयंती पर, नामित राजदूत थिएरी माथौ और दूतावास में हर कोई महात्मा और शांति, सहिष्णुता और अहिंसा के मूल्यों को श्रद्धांजलि दे रहा है, जिनका उन्होंने दृढ़ता से पालन किया।’ दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘फ्रांस में गांधीजी की बहुत प्रशंसा की जाती है, जैसा कि स्ट्रासबर्ग और वोरियल की मूर्तियाें में दिखता है।‘

बड़ी खबरें पढ़ेंः खेत जा रहे किसानों को कार ने कुचला, 2 की हुई मौत, ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें