Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Yash Bharwani बने जवाहरलाल नेहरू हॉकी टूर्नामेंट सोसायटी के 7वें अध्यक्ष

October 2, 2023

Yash Bharwani बने जवाहरलाल नेहरू हॉकी टूर्नामेंट सोसायटी के 7वें अध्यक्ष

 

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू हॉकी टूर्नामेंट सोसायटी (जेएनएचटीएस) ने यश भरवानी को अपने 7वें अध्यक्ष के रूप में चुना है। सोसायटी द्वारा आज जारी बयान के अनुसार यश भरवानी सोसायटी के संस्थापक इंदर मोहन कपूर के पोते हैं। जेएनएचटीएस को नेहरू सीनियर हॉकी टूर्नामेंट के लिए जाना जाता है, जिसने जफर इकबाल, अजीत पाल सिंह, परगट सिंह और यहां तक कि भारतीय हॉकी टीम के वर्तमान कप्तान मनप्रीत सिंह जैसी दिग्गज प्रतिभाओं को देश को दिया है।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: PM मोदी ने एशियाई खेलों में महिला रोलर स्केटर्स को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

जवाहरलाल नेहरू हॉकी टूर्नामेंट सोसायटी का गठन 1964 में पंडित नेहरू की स्मृति में श्री इंद्र मोहन कपूर और देश भर के अन्य प्रतिष्ठित नागरिकों द्वारा किया गया था। यश भरवानी दिग्गजों और सोसायटी के पूर्व अध्यक्षों; ए.के. सेन, वाई.बी. चव्हाण, शरद पवार, राम निवास मिर्धा, अरुण यादव और सुभाष कपूर की विरासत को आगे बढ़ायेंगे।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: PM मोदी ने एशियाई खेलों में महिला रोलर स्केटर्स को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

वह हैदराबाद स्थित गुंचा ग्रुप के कार्यकारी निदेशक हैं। गुंचा ग्रुप 57वें सीनियर टूर्नामेंट का सह-निष्पादन किया है और टूर्नामेंट के लिए 5 साल का प्रायोजन समझौता भी किया है। यश भारवानी को सोसायटी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। वह दो साल की अवधि के लिए सोसायटी के अध्यक्ष पद पर रहेंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें