Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी मुद्रा भंडार 2.34 डॉलर घटकर 590.7 अरब डॉलर पर

October 3, 2023

विदेशी मुद्रा भंडार 2.34 डॉलर घटकर 590.7 अरब डॉलर पर

मुंबई: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी आने से 22 सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.34 डॉलर घटकर लगातार तीसरे सप्ताह गिरता हुआ 590.7 अरब डॉलर पर आ गया वहीं इसके पिछले सप्ताह यह 86.7 करोड़ डॉलर कम होकर 593.04 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 22 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.6 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 523.4 अरब डॉलर रह गयी। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 30.7 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 44.3 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 7.9 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह घटकर 18 अरब डॉलर रह गया। इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.1 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ पांच अरब डॉलर रह गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें