Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय पुरूष अच्छे प्रदर्शन के बावजूद ‘Sepaktakraw’ टीम एशियाई खेलों से बाहर 

October 3, 2023

भारतीय पुरूष अच्छे प्रदर्शन के बावजूद ‘Sepaktakraw’ टीम एशियाई खेलों से बाहर 
हांगझोउ: भारतीय पुरूष टीम जुझारू प्रदर्शन के बावजूद एशियाई खेलों की सेपकटकरॉ स्पर्धा में दक्षिण कोरिया से हारकर बाहर हो गई। आखिरी ग्रुप मैच में भारत को कोरिया ने 2 . 1 से हराया। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिये भारत को यह मैच हर हालत में जीतना था लेकिन उसने पहला सेट 16. 21 से गंवा दिया । दूसरा सेट 21.16 से जीतकर वापसी की लेकिन निर्णायक सेट फिर 21 . 16 से गंवा दिया।

 

 

भारतीय टीम ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर रही । जापान और फिलीपींस इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंच गए जबकि ग्रुप ए से इंडोनेशिया और म्यामां ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत को पहले मैच में जापान ने 2 . 0 से , दूसरे में सिंगापुर ने 2 . 0 से और फिर फिलीपींस ने 2 . 0 से हराया था। भारत ने अब तक एशियाई खेलों में सेपकटकरॉ में एक ही पदक जीता है जो 2018 में पुरूषों के रेगु वर्ग में मिला था।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें