Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asian Games 2023: बोरगोहेन को जीत के साथ मिला ओलंपिक का कोटा

October 3, 2023

Asian Games 2023: बोरगोहेन को जीत के साथ मिला ओलंपिक का कोटा

 

हांगझोउ: भारत की लवलीना बोरगोहेन ने मंगलवार को एशियाई खेल 2023 मुक्केबाजी में महिलाओं के 75 किग्रा स्पर्धा के सेमीफाइनल में मुकाबले में थाईलैंड की बैसन मानेकोन हराकर फाइनल में प्रवेश के साथ ही पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा भी हासिल कर लिया है। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज ओलंपिक पदक विजेता और विश्व चैंपियन लवलीना बोरगोहेन ने सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड की बैसन मानेकोन को हराक फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: भारत के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधि सितंबर में पांच महीने के निचले स्तर पर : PMI

इस जीत के साथ, लवलीना बोरगोहेन ने अपने वर्ग के पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा भी हासिल कर लिया है। लवलीना बोरगोहेन महिला 75 सेमीफाइनल में थाईलैंड की मुक्केबाज के खिलाफ शुरुआत से ही हावी रहीं और पहले राउंड में सभी जजों ने लवलीना के पक्ष में फैसला सुनाया। वहीं, दूसरे और आखिरी क्वार्टर में लवलीना बोरगोहेन ने अपने फुटवर्क का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए अपने पंचों का बखूबी इस्तेमाल किया। इस तरह भारतीय मुक्केबाज ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बनाई।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: जानिए कैसी रही एशियाई खेलों में आज की पदक स्थिति

उल्लेखनीय है कि नेशनल ओलंपिक कमेटी के पास ओलंपिक खेलों में अपने संबंधित देशों के प्रतिनिधित्व के लिए विशेष अधिकार है। पेरिस खेलों में एथलीटों की भागीदारी उनकी एनओसी पर निर्भर करती है, जो कि उन्हें पेरिस 2024 में अपने प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनती है। एशियन गेम्स 2023 में मुक्केबाजी पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए एक क्वालीफायर स्पर्धा भी है। पुरुषों की स्पर्धाओं में, सात भार वर्गों में से प्रत्येक में स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं को पेरिस 2024 के लिए कोटा जारी किया जाएगा। महिलाओं की कैटेगरी में, 66 किग्रा और 75 किग्रा के अलावा सभी कैटेगरी के लिए चार कोटा शामिल हैं। 66 किग्रा और 75 किग्रा में पुरुषों की तरह दो बर्थ दी जाएंगी।

पढ़ें बड़ी ख़बरें:इन बातों को ध्यान में रखते हुए खरीदें ब्लेंडर, मिलेगा लाभ

वहीं, निकहत जरीन, प्रीति पवार और परवीन हुड्डा ने अगले साल होने वाले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए पहले ही अपना कोटा हासिल कर लिया है। भारत की प्रीति पवार को महिला 54 किग्रा सेमीफाइनल में चीन की युआन चांग के खिलाफ 5-0 से हार मिली और उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। भारतीय मुक्केबाज और चीनी मुक्केबाज के बीच काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला और दोनों मुक्केबाज एक दूसरे पर हावी रहीं, लेकिन भारत की प्रीति पवार थोड़ा रक्षात्मक नज़र आईं। इस तरह से अंत में प्रीति पवार को 2018 एशियन खेल की चैंपियन चीन की चांग युआन के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से हार मिली। 2022 एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार को हांगझोऊ में भी कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें