Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

व्यापारियों के हड़ताल वापस लेने के बाद नासिक में APMC में प्याज की नीलामी शुरू 

October 3, 2023

व्यापारियों के हड़ताल वापस लेने के बाद नासिक में APMC में प्याज की नीलामी शुरू 
नासिक: प्याज पर निर्यात शुल्क में वृद्धि के विरोध में व्यापारियों द्वारा निलंबित की गई प्याज की नीलामी 13 दिन बाद मंगलवार को महाराष्ट्र के नासिक जिले की करीब सभी कृषि उपज बाजार समितियों (एपीएमसी) में फिर से शुरू हुई। बाजार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि एशिया की सबसे बड़ी थोक प्याज मंडी लासलगांव एपीएमसी में मंगलवार सुबह 545 गाड़ियां पहुंचीं।
उन्होंने बताया कि शुरुआती सत्र में प्याज की कीमतें न्यूनतम 1,000 रुपये प्रति क्विंटल अधिकतम 2,541 रुपये प्रति क्विंटल और औसत 2,100 रुपये प्रति क्विंटल रहीं। प्याज व्यापारी प्याज पर निर्यात शुल्क 40 प्रतिशत तक बढ़ाने के केंद्र सरकार के हालिया कदम का विरोध कर रहे थे।
वे 20 सितंबर से हड़ताल पर थे और नीलामी रोक दी थी। व्यापारियों ने सोमवार को यहां जिला संरक्षक मंत्री दादा भुसे के साथ बैठक में इस शर्त पर हड़ताल वापस लेने का फैसला किया कि सरकार एक महीने में उनकी मांगों पर फैसला करेगी। हालांकि, नंदगांव में व्यापारियों ने हड़ताल वापस नहीं ली है और वहां नीलामी निलंबित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें