Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आर्थिक समीक्षा के लिए IMF का प्रतिनिधमंडल अक्टूबर के अंत में पाकिस्तान पहुंचेगा: खबर 

October 3, 2023

आर्थिक समीक्षा के लिए IMF का प्रतिनिधमंडल अक्टूबर के अंत में पाकिस्तान पहुंचेगा: खबर 
इस्लामाबाद: अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के चालू वित्त वर्ष के पहले तीन महीनों के आर्थिक प्रदर्शन की समीक्षा करने के लिए अपना एक प्रतिनिधिमंडल अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में देश भेजेगा। मीडिया की एक खबर में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
समाचारपत्र ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ में वित्त मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से कहा गया कि आईएमएफ मिशन के साथ बैठक के दौरान कार्यवाहक सरकार कर और ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुधारों पर चर्चा करेगी।
खबर के अनुसार, एक बार आर्थिक समीक्षा सफलतापूर्वक पूरी होने और बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद पाकिस्तान को आईएमएफ से 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अगली किस्त मिलेगी। आईएमएफ ने तीन अरब डॉलर के राहत पैकेज के तहत जुलाई में पाकिस्तान को 1.2 अरब डॉलर दिए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें