Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asian Games Mens T20I, Ind vs Nep: भारत ने नेपाल को 23 रन से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

October 3, 2023

Asian Games Mens T20I, Ind vs Nep: भारत ने नेपाल को 23 रन से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

एशियाई खेल 2023 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का पहला मैच नेपाल के साथ हुआ। क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया और सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए। इसके जवाब में नेपाल की टीम 179 रन ही बना पाई। भारत ने नेपाल को 23 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 202 रन बनाए।

यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 100 रन का योगदान दिया। रिंकू सिंह ने 37, ऋतुराज और शिवम दुबे ने 25-25 रन बनाए। नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ने दो विकेट लिए। सोमपाल कामी और लामिछाने को एक विकेट मिला। इसके जवाब में नेपाल की टीम नौ विकेट खोकर 179 रन ही बना पाई। सबसे ज्यादा 32 रन दीपेंद्र सिंह ने बनाए। संदीप जोरा और कुशल मल्ला ने 29, कुशल भुर्तेल ने 28 और करण ने 18 रन का योगदान दिया। इस वजह से नेपाल की टीम भारत को टक्कर देने में सफल रही। भारत के लिए रवि बिश्नोई और आवेश खान ने तीन-तीन विकेट लिए। अर्शदीप को दो और आर साई किशोर को एक विकेट मिला।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें