Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

होण्डा रेसिंग इंडिया: कवीन क्विंटल को चौथे राउंड में मिली दोहरी जीत

October 3, 2023

होण्डा रेसिंग इंडिया: कवीन क्विंटल को चौथे राउंड में मिली दोहरी जीत

चेन्नई: होण्डा रेसिंग इंडिया के राइडर कवीन क्विंटल ने 2023 आईडेमिट्सु होण्डा इंडिया टैलेंट कप एनएसएफ250 के चौथे राउण्ड में शानदार प्रदर्शन करते हुये दोहरी जीत हासिल की।

मद्रास इंटरनेशनल सर्किट पर आयोजित रेस 1 में क्विंटल ने 16.060 सेकण्ड के अंतर से जीत हासिल की जबकि मोहसीन पी दूसरे और रहीश खत्री तीसरे स्थान पर रहे वहीं अपनी बढ़त को बरक़रार रखते हुए कवीन क्विंटन ने दूसरी रेस में भी जीत हासिल की वहीं मोहसीन पी दूसरे और जोहान्न रीवेस एमेन्युएल तीसरे स्थान पर रहे।

सही मायनों में होण्डा के रेसिंग डीएन को दर्शाते हुए आईडेमिट्सु होण्डा इंडिया टैलेंट कप के युवा राइडरों ने एक बार फिर से रोमांच से भरपूर परफोर्मेन्स दिया। सप्ताहान्त की रेस शानदार रही, नई पीढ़ी के राइडरों ने सर्वश्रेष्ठ परफोर्मेन्स देते हुए मोटो3 रेस मशीन प्लेटफॉर्म- एनएसएफ250आर पर अपना लोहा साबित कर दिया। इस मोटरसाइकिल को खासतौर पर रेसिंग के प्रदर्शन एवं राइडरों की प्रतिस्पर्धा को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें