Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

होंडा कार्स ने होंडा सिटी और होंडा अमेज़ के फेस्टिव संस्करण किये पेश

October 4, 2023

होंडा कार्स ने होंडा सिटी और होंडा अमेज़ के फेस्टिव संस्करण किये पेश

 

नई दिल्ली: प्रीमियम कार बनाने वाली कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने आज फेस्टिव संस्करणों के तहत अपनी लोकप्रिय सेडान होंडा सिटी का ‘एलिगेंट एडिशन’ और मिड सेडान होंडा अमेज़ का ‘एलीट एडिशन’ पेश किया। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि ये अलग-अलग संस्करण सीमित संख्‍या में लॉन्च की जाएगी और मैनुअल ट्रांसमिशन (एमटी) और कॉन्टिन्यूअसली वैरिबल ट्रांसमिशन (सीवीटी), दोनों में पेश की जाएंगी। ये होंडा सिटी के वी ग्रेड और होंडा अमेज के वीएक्स ग्रेड पर आधारित है। ये संस्करण उपभोक्ताओं को ज्यादा सुविधाएं देने वाले प्रीमियम पैकेज में आते हैं। इन्हें सभी रंगों के विकल्पों में पेश किया गया है।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: Maruti Suzuki का उत्पादन सितंबर में 1% घटकर 1,74,978 इकाई पर रहा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें