Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल के शासन में ‘‘अडाणी’’ के अलावा ‘‘आम आदमी’’ को कुछ नहीं मिला: रामाराव

October 3, 2023

प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल के शासन में ‘‘अडाणी’’ के अलावा ‘‘आम आदमी’’ को कुछ नहीं मिला: रामाराव

हैदराबाद: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं तेलंगाना के मंत्री के. टी. रामाराव ने मंगलवार को निजामाबाद में एक रैली को संबोधित करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कई सवाल पूछे।रामाराव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री से पूछा कि उनके 10 साल के शासन के दौरान (उद्योगपति गौतम) ‘‘अडाणी’’ को छोड़कर ‘‘आम आदमी’’ को क्या मिला और क्या हल्दी बोर्ड गठन की घोषणा भी महिला आरक्षण कोटा की तरह ही है, जिसकी कोई समयसीमा नहीं है। बीआरएस नेता ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में उल्लिखित कुछ परियोजनाओं का जिक्र करते हुए पूछा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारी तीन मुख्य गारंटी का क्या हुआ…?’ उन्होंने पूछा, ‘‘हमारी काजीपेट कोच फैक्टरी कब शुरू होगी? हमारा बयाराम इस्पात संयंत्र कब बनेगा? हमारी पलामुरु परियोजना को राष्ट्रीय दर्जा कब मिलेगा?’’

उन्होंने आरोप लगाया कि इस 10 साल के शासन के दौरान न सिर्फ तेलंगाना के चार करोड़ लोगों बल्कि देश की 140 करोड़ जनता को धोखा दिया गया। बीआरएस नेता ने कहा कि अगर ये तीन मुख्य वादे पूरे नहीं किए गए तो अगले चुनाव में तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंसूबों पर पानी फिर जाएगा।मोदी आज दोपहर 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने और भाजपा द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने के लिए तेलंगाना के निजामाबाद आने वाले हैं।रविवार को महबूबनगर बैठक में मोदी ने घोषणा की थी कि केंद्र एक राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड स्थापित करेगा जिससे तेलंगाना के किसानों को लाभ होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें