Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में सबसे बड़ी चोरी : दिल्ली पुलिस को मास्टरमाइंड लोकेश की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली

October 4, 2023

दिल्ली में सबसे बड़ी चोरी : दिल्ली पुलिस को मास्टरमाइंड लोकेश की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को लोकेश श्रीवास की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है, जिसे पिछले दिनों राष्ट्रीय राजधानी में हुई सनसनीखेज चोरी के मामले में छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया गया था। इस शख्स ने एक ज्वेलरी शोरूम में सेंधमारी कर 20 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के आभूषण चुराकर छत्तीसगढ़ भाग गया था।हजरत निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र रघुवंशी ने आरोपी की औपचारिक गिरफ्तारी और ट्रांजिट रिमांड के लिए मंगलवार को एक आवेदन दायर किया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट, रायपुर के सामने पेश किया गया और अदालत ने लोकेश की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दिल्ली पुलिस को दे दी।‘अधिकारी ने कहा, ‘कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पंचनामा के बाद मामले की संपत्ति भी जांच अधिकारी जितेंद्र रघुवंशी को सौंप दी जाएगी। पुलिस टीम के लोकेश के साथ बुधवार को दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।‘लोकेश श्रीवास (31) उर्फ गोलू को पिछले महीने उमराव सिंह ज्वैलर्स से सोने और हीरे के आभूषणों की चोरी में कथित संलिप्तता के लिए भिलाई से पकड़ा गया था।

शुरुआती जांच से पता चला है कि उसने 18 घंटे में पूरे ऑपरेशन को अकेले ही अंजाम दिया। उसने 23 सितंबर की रात लगभग 10:45 बजे स्टोर में प्रवेश किया और अगले दिन 24 सितंबर की शाम करीब 5 बजे बाहर निकला। सोमवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दुकान मालिक को मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पर दीवार में सेंध दिखी और सारे गहने गायब थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें