Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

कई देशों के लोगों ने की हांगचो एशियाई खेलों की प्रशंसा

October 4, 2023

कई देशों के लोगों ने की हांगचो एशियाई खेलों की प्रशंसा

हांगचो में 19वें एशियाई खेल धूमधाम से आयोजित हो रहे हैं। विभिन्न देशों के खेल अधिकारियों, खिलाड़ियों और मीडिया कर्मियों ने सीएमजी के संवाददाता को इंटरव्यू देते समय इस बार के एशियाई खेलों के विभिन्न कार्यों का सकारात्मक मूल्यांकन किया। उनके ख्याल से चीन ने एक अद्भुत एशियाई खेलों का आयोजन किया है, जिसने पूरे एशिया में विकास और एकता को बढ़ावा देने में सकारात्मक ऊर्जा डाली है। 

एशियाई ओलंपिक परिषद के उपाध्यक्ष और पाकिस्तान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरिफ हसन ने कहा कि हांगचो में 19वें एशियाई खेलों के कर्मचारी गर्मजोशी से भरे हुए हैं, तरह-तरह की सेवाएं बहुत अच्छी हैं, और प्रतियोगिता स्थल त्रुटिहीन हैं। आरिफ़ हसन के विचार में इस बार के एशियाई खेल एशियाई देशों को संयुक्त रूप से खेल स्तर का सुधार करने और सांस्कृतिक समझ बढ़ाने के लिए एक अच्छा मंच प्रदान करता है, और पाकिस्तानी एथलीटों को अपना ज्ञान बढ़ाने और जीवन के अनुभव को संचित करने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करता है।

लाओस के शिक्षा और खेल उप मंत्री किंगमैनो फोममहाक्सय ने कहा इस बार के एशियाई खेल उनके द्वारा पहले हिस्सा लिए गए किसी भी खेल आयोजन से अधिक भव्य हैं और सभी पहलुओं में चीन की तैयारियों ने लोगों पर गहरी छाप छोड़ी है। वियतनाम के अखिल खेल ब्यूरो के निदेशक और वियतनामी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख डांग हा वियत ने कहा कि हांगचो में 19वें एशियाई खेल एशियाई खेलों के इतिहास में सबसे बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के साथ सबसे बड़ा खेल आयोजन है। इसका पैमाना ओलंपिक खेलों के बराबर है, लेकिन चीन की तैयारी बहुत अच्छी है।

श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख निशांत पियासेना ने टिप्पणी की कि चीन ने एक अद्भुत एशियाई खेलों का आयोजन किया है और हांगचो में 19वें एशियाई खेलों ने पूरे एशिया में विकास और एकता को बढ़ावा देने में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है। ईरानी मार्शल आर्ट एथलीट अफशीन सलीमी ने कहा कि चीन एक महान मेजबान है। चीनी लोग बहुत गर्मजोशी से भरे और मैत्रीपूर्ण हैं। एशियाई खेलों का संगठन और समन्वय अच्छी तरह से व्यवस्थित है।

मलेशिया की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के एक रिपोर्टर फैबियन मार्क ने कहा कि हांगचो में 19वें एशियाई खेलों ने अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया, जिसमें डिजिटल तकनीक को मानवतावादी देखभाल के साथ पूरी तरह से संयोजित किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें