Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा हादसा: चंडीगढ़ में गिरे दो बूथ, कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

October 4, 2023

बड़ा हादसा: चंडीगढ़ में गिरे दो बूथ, कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-33 में बूथ के गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकरी के अनुसार बूथ की रिपेरिंग चल रही थी जिस दौरान यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही मौक़े पर प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में मरम्मत का काम कर रहे चार मजदूर दब गए हैं। इनमें से तीन को पुलिस और NDRF की टीम ने निकाल लिया है। जानकी अभी भी एक मजदूर को निकालने की कोशिश जारी है। बताया जा रहा है कि जिस जगह मरम्मत का काम चल रहा था, वह सेक्टर 33 का एक बूथ का बेसमैंट बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें