Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

FZ-S FI V4 दो नये रंगों- डार्क मैट ब्लू और मैट ब्लैक में हुई लॉन्च

October 4, 2023

FZ-S FI V4 दो नये रंगों- डार्क मैट ब्लू और मैट ब्लैक में हुई लॉन्च

अपने ब्राण्ड कैम्पेन ‘द कॉल ऑफ द ब्लू’ को जारी रखते हुए, इंडिया यामाहा मोटर ने आज अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक FZ-S FI V4. पर एक और रोमांचक अपडेट की घोषणा की है। यह मॉडल अब दो नये रंगों – डार्क मैट ब्लू और मैट ब्लैक में उपलब्ध होगा। इन दो नये रंगों में की कीमत 128900 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

त्यौहारों का मौसम आने के साथ FZ-S FI V4में नई कलर स्कीम्स की पेशकश वास्तव में यामाहा की बिक्री बढ़ाएगी और पूरे भारत में के ग्राहकों के साथ इसके जुड़ाव को ज्यादा मजबूत करेगी। यामाहा अपने युवा ग्राहकों की जरूरतों और उनके लिये ऐसे रोमांचक अपग्रेड्स के माध्यम से एक बेहतर अनुभव देने के लिये प्रतिबद्ध है। FZ-S FI V4 में नई कलर स्कीम्स का लक्ष्य ग्राहकों को व्यक्तिगत अनुभव देना और की आकर्षक दुनिया में स्पोर्ट्स बाइक के दीवानों को शामिल करना है। अब ग्राहकों के पास डीलक्स में उपलब्ध रंगों समेत चुनने के लिये कई विकल्प हैं, जैसे कि मैटेलिक ग्रे, मैजेस्टी रेड और मैटेलिक ब्लैक।

FZ-S FI V4 में मॉडल के मौजूदा फीचर्स और विशिष्टतायें बरकरार रहेंगी, जैसे कि 149 बब का इंजन, जो का पीक पावर और / 5500 पर 13.3 का पीक टॉर्क, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस), रियर डिस्क ब्रेक के साथ फ्रंट में सिगल चैनल एबीएस, मल्टी-फंक्शन एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक एलईडी हेडलाइट, एक टायर हगिंग रियर मडगार्ड, लोअर इंजन गार्ड और ब्लूटूथ इनैबल्ड वाय-कनेक्ट ऐप देता है, जिसमें कई सुविधाजनक खूबियाँ हैं।

 

 

पढ़ें बड़ी ख़बरें: RBI ने PM Vishwakarma को PIDF में किया शामिल, योजना को मिला दो साल का विस्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें