Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Air India इस दिन से कोलकाता-बैंकॉक के लिए शुरू करेंगी सीधी उड़ान

October 4, 2023

Air India इस दिन से कोलकाता-बैंकॉक के लिए शुरू करेंगी सीधी उड़ान

नई दिल्लीः एयर इंडिया ने बुधवार को घोषणा की कि वह आगामी त्योहारी सीजन के दौरान 23 अक्टूबर से कोलकाता और बैंकॉक के बीच एक नई नॉन-स्टॉप सेवा शुरू करेगी। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, ‘एआई322 कोलकाता से रात 10 बजे उड़ान भरेगा, जबकि एआई321 बैंकॉक से दोपहर 3.05 बजे वापसी उड़ान भरेगा। एयरबस परिवार के विमान से संचालित होने वाली यह उड़ान इकोनॉमी और बिजनेस क्लास की दो-श्रेणी की होगी और छह दिन चलेगी, सोमवार से शनिवार तक।’’

बड़ी खबरें पढ़ेंः  बड़ी खबर: फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, 21 लोगों की मौत, 18 घायल

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस नई सुविधा से दोनों शहरों में पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, बैंकॉक के यात्रियों को एयर इंडिया के नेटवर्क पर थाईलैंड, लाओस और कंबोडिया के 10 लोकप्रिय गंतव्यों तक कने¨क्टग फ्लाइट लेने का एक अनूठा अवसर मिलेगा।‘ प्रवक्ता के अनुसार, एयर इंडिया वर्तमान में दिल्ली और मुंबई से दैनिक नॉन-स्टॉप सेवाओं के साथ प्रति सप्ताह बैंकॉक के लिए कुल 14 उड़ानें संचालित करती है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Boney Kapoor ने पहली बार खाले Sridevi के बड़े राज, पढ़कर हो जाएंगे हैरान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें