Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बलराज कुंडू की विरेन्द्र डूमर खां को सलाह, ललक छोडक़र राजनीति से ले पूर्णतया संन्यास

October 5, 2023

बलराज कुंडू की विरेन्द्र डूमर खां को सलाह, ललक छोडक़र राजनीति से ले पूर्णतया संन्यास

हरियाणा : महम के पूर्व विधायक और हरियाणा जनसेवक पार्टी के अध्यक्ष बलराज कुंडू ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौ.विरेन्द्र डूमर खां को सलाह दी है कि उन्हें अब राजनीति की ललक छोडक़र राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए। कारण कि सरकारी कर्मचारी की सेवानिवृति की उम्र भी 60 साल होती है और डूमर खां तो 82 साल के हो चुके है। बलराज कुंडू झज्जर में अपनी पार्टी के प्रचार-प्रसार को लेकर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। यहां उन्होंने इन दिनों विपक्षी नेताओं और पत्रकारों पर डाली जा रही ईडी की रेड़ को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पोल्टिकल तंत्र में लोकतंत्र खत्म करने का हथियार ईडी को बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब ईडी को इस प्रकार से हथियार बनाया गया हो।

यह पहला मौका नहीं है जब ईडी को इस तरह से हथियार बनाया जा रहा हो। इससे पहले भी इंदिरा गांधी और कांग्रेस के राज में स्वतंत्री एजेसियों को हथियार बनाया जाता रहा है। लेकिन इस सरकार ने कुछ ज्यादा ही कर दिया। फर्क सिर्फ इतना है कि पहले सोशल मीडिया नहीं होता था,अब सोशल मीडिया है तो अब हाथ की हाथ पता चल जाता है। इस दौरान कुंडू ने हरियाणा की गठबंधन सरकार मेें शामिलजेजेपी पर भी जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस परिवार को पुराना इतिहास रहा है कि झूठे वायदें कर सत्ता हथियाओ। इस बार भी ऐसा ही हुआ है।

राजनीति का छोटा देवीलाल बनाकर ही यह दोनों छोटे राजकुमार आए थे। लेकिन सब कुछ बदला हुआ नजर आया। उन्होंने कहा कि वह भविष्य की राजनीती स्वच्छ और बगैर लाग-लपेट की करने आए है। लेकिन वह इतना जरूर कहेंगे कि यदि उन्हें 90 विस क्षेत्रों में से जनसेवा करने वाले उम्मीद्वार केवल दस ही विस में मिले तो वह दस ही उम्मीद्वार अपनी पार्टी से उठाएगें। लेकिन यदि 90 में मिले तो 90 उम्मीद्वार उठाएगें। लेकिन उनका मकसद राजनीति करना नहीं बल्कि स्वच्छ और आम जनता के हित की राजनीति करना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें