Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आधिकारिक घोषणा से पहले ही जारी हुए रसायन क्षेत्र में Nobel Prize विजेताओं के नाम

October 5, 2023

आधिकारिक घोषणा से पहले ही जारी हुए रसायन क्षेत्र में Nobel Prize विजेताओं के नाम

स्टॉकहोमः दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक नोबेल पुरस्कार की आधिकारिक घोषणा से पहले ही अगर पता चल जाए कि ये प्रसिद्ध पुरस्कार किसे मिलने वाला है तो आप क्या कहेंगे? कुछ ऐसा ही हुआ स्वीडन की मीडिया के साथ, जिन्हें ईमेल के माध्यम से एक प्रेस विज्ञप्ति प्राप्त हुई और उसमें रसायन क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वालों के नाम लिखे थे। हैरानी की बात ये रही कि यह गोपनीय जानकारी समय से पहले ही सार्वजनिक भी हो गई। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस का कहना है कि वह जांच कर रही है।

पढ़ें बड़ी खबरें: CM का बड़ा ऐलान, बेटी के जन्म पर कितने लाख रुपए देगी सरकार, पढ़ें पूरी खबर

बुधवार को निर्धारित आधिकारिक घोषणा से चंद घंटों पहले स्वीडन के कई मीडिया संस्थानों को एकेडमी की तरफ से एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें अमेरिकी वैज्ञानिकों माउंगी बावेंडी, लुईस ब्रुस और एलेक्सी इकीमोव को क्वांटम डॉट्स पर उनके काम के लिए 2023 रसायन पुरस्कार जीतने का खुलासा हुआ। एसोसिएटेड प्रेस को प्रेस विज्ञप्ति प्राप्त नहीं हुई, जिसके बाद एकेडमी द्वारा पुष्टि नहीं होने तक उसने नामों को प्रकाशित नहीं करने का फैसला किया लेकिन स्वीडन के कई मीडिया संस्थानों ने नामों का खुलासा कर दिया। कुछ संस्थानों को शुरू में ईमेल संदिग्ध लगा।

पढ़ें बड़ी खबरें: बलात्कार के आरोप में Bigg Boss का ये Superstar Airport से गिरफ्तार

उन्होंने जानकारी को प्रकाशित कर दिया हालांकि एकेडमी की ओर से अभी तक इसे गलत करार नहीं दिया गया है और केवल इतना कहा गया कि विजेताओं के नामों पर अंतिम फैसला लिया जाना अभी बाकी है। एकेडमी के महासचिव हैंस एलेनग्रेन ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, हमें नहीं पता क्या हुआ । उन्होंने बताया कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और जो भी हुआ हम उस पर खेद व्यक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि वास्तव में क्या हुआ मैं नहीं बता सकता क्योंकि हमें खुद भी इसकी जानकारी नहीं है।

पढ़ें बड़ी खबरें: College ने सुनाया अजीबो-गरीब फरमान, लड़का-लड़की बैठे साथ तो पड़ेगा पछताना

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें