Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rahul Gandhi ने Sikkim में अचानक बाढ़ से हुई मौतों पर व्यक्त किया शोक

October 5, 2023

Rahul Gandhi ने Sikkim में अचानक बाढ़ से हुई मौतों पर व्यक्त किया शोक

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को सिक्किम में बाढ़ से हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से राहत कार्यों में प्रशासन के साथ सहयोग करने का आग्रह किया। फेसबुक पर हिंदी में एक पोस्ट में गांधी ने कहा, ‘सिक्किम में बादल फटने की घटना के बाद आई बाढ़ में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दु:खद है। सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।‘

पढ़ें बड़ी खबरें: बलात्कार के आरोप में Bigg Boss का ये Superstar Airport से गिरफ्तार

उन्होंने कहा, कि ‘कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है वे प्रशासन का सभी राहत कार्यों में सहयोग करें। हमारे जवानों सहित सभी लापता नागरिकों की जल्द से जल्द सकुशल वापसी की आशा करता हूं।‘ इस पर शोक व्यक्त करते हुए पार्टी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, ‘सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में 14 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर से दु:ख हुआ। ये चरम मौसम की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। केंद्र पीड़ितों को राहत पहुंचाने या पुनर्वास के लिए आवश्यक कदम नहीं उठा रहा है।‘

पढ़ें बड़ी खबरें: College ने सुनाया अजीबो-गरीब फरमान, लड़का-लड़की बैठे साथ तो पड़ेगा पछताना

उन्होंने कहा, ‘जैसा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने मांग की है, सिक्किम के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना चाहिए और इन राज्यों को नुकसान से बचाने के लिए एक व्यापक राहत पैकेज की घोषणा की जानी चाहिए।‘ इससे पहले दिन में, सिक्किम में बादल फटने और उसके बाद आई बाढ़ में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी त्रसदियों, जिसमें हिमाचल प्रदेश में हाल की बारिश से संबंधित आपदाएं भी शामिल हैं, को केंद्र द्वारा राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना चाहिए।

पढ़ें बड़ी खबरें: CM का बड़ा ऐलान, बेटी के जन्म पर कितने लाख रुपए देगी सरकार, पढ़ें पूरी खबर

दोनों के बीच समानता दर्शाते हुए, खड़गे ने कहा कि केंद्र को ‘पारिस्थितिकी रूप से नाजुक हिमालयी राज्यों से निपटने में अपनी रणनीति को फिर से तैयार करना चाहिए और सिक्किम और हिमाचल प्रदेश जैसी त्रसदियों को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए ताकि इन राज्यों को अधिक टिकाऊ तरीके से खुद के पुनर्नर्मिाण के लिए पर्याप्त धन मिल सके।‘ बुधवार को गुवाहाटी में डिफेंस पीआरओ ने कहा कि अब तक एक सैनिक को बचाया जा चुका है, जबकि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने के बाद लापता हुए शेष 22 सैनिकों के लिए सेना द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है।

सेना के प्रवक्ता ने कहा कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण पानी का स्तर अचानक 15-20 फीट तक बढ़ गया। उन्होंने कहा, ‘जल स्तर में अचानक वृद्धि के कारण सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो गए हैं।‘ सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि पाक्योंग जिले में 23 सैन्यकर्मियाें समेत 59 लोगों के लापता होने की खबर है, जबकि कम से कम पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने प्रभावित क्षेत्रों में तीन टीमें तैनात की हैं और कई लोगों को बचाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें