Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैगनर प्रमुख के विमान दुर्घटना में पीड़ितों के शरीर में हथगोले के टुकड़े पाए गए : पुतिन 

October 5, 2023

वैगनर प्रमुख के विमान दुर्घटना में पीड़ितों के शरीर में हथगोले के टुकड़े पाए गए : पुतिन 
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगस्त में वैगनर सेना के प्रमुख येवगेनी प्रिगोङिान के विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के शरीर में हथगोले के टुकड़े पाए गए हैं।पुतिन ने कहा कि दुर्घटना की जांच कर रहे विशेषज्ञों को कोई संकेत नहीं मिला कि विमान को बाहरी प्रभाव का सामना करना पड़ा था। वैगनर प्रमुख प्रिगोङिान सहित जहाज पर सवार सभी 10 लोग मारे गए थे।
पुतिन ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि दुर्घटना का कारण क्या था।जून में प्रिगोङिान के विद्रोह ने पुतिन के लिए सबसे बड़ी चुनौती खड़ी कर दी थी, लेकिन बाद में उसे निष्प्रभावी कर दिया गया था। विद्रोह शुरू होने के ठीक दो महीने बाद, प्रिगोङिान और उनके शीर्ष सहयोगियों को ले जा रहा एक विमान 23 अगस्त को मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग के लिए उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें