Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशेड़ियों ने आधा घंटा की गुंडागर्दी, तोड़े वाहनों के शीशें, चलाए ईंट-पत्थर

October 6, 2023

नशेड़ियों ने आधा घंटा की गुंडागर्दी, तोड़े वाहनों के शीशें, चलाए ईंट-पत्थर

लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना में देर रात माडल टाऊन एक्सटेंशन में दो नशेड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा साहिब के बाहर धार्मिक स्थान से वापिस लौटी एक बस पर हमला कर दिया। बस चालक को घेर कर बदमाशों ने बस पर डंडें बरसाए। ड्राइवर को नशे की हालत में हमलावर गालियां देते रहे। आस-पास के लोगों ने घर की छत्तों से हमलावरों की वीडियो बनाई।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बड़ी खबर: अमृतसर मे दवा फैक्टरी में भीषण आग, 4 लोगों की मौत

हमलावरों ने करीब आधा घंटा जमकर सरेआम सड़क पर गुंडागर्दी की। यदि कोई व्यक्ति उन्हें हुल्लड़बाजी करने से रोकने गया तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। लोग बताते है कि जिस वाहन पर बदमाशों ने पत्थरबाजी और हमला किया है वह किसी धार्मिक स्थाल से वापिस जत्था लेकर आई थी। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री सवार नहीं था अन्यथा बदमाशों ने उन पर भी धावा बोल देना था। बस ड्राइवर ने बचाव करते हुए बस बदमाशों के सामने भगाई लेकिन हमलावरों ने बीच बाजार पत्थरबाजी कर बस सहित कई वाहनों को क्षति पहुंचाई।

बड़ी खबरें पढ़ेंः ग्राहक बनकर आई औरतों ने दुकान में किया हाथ साफ, देखें CCTV

थाना माडल टाऊन की SHO गुरशिंदर कौर ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावरों ने कोई नशीला पदार्थ का सेवन किया हुआ है। फिलहाल अभी उनसे बातचीत हो नहीं पाई। उनकी हालत स्थिर होने के बाद लड़ाई के कारणों आदि का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें