Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले घरेलू बाजारों में आयी तेजी

October 6, 2023

RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले घरेलू बाजारों में आयी तेजी

 

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले शुक्रवार को घरेलू बाजारों में तेजी रही। एशियाई बाजारों में मजबूत रुख से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 257.41 अंक चढक़र 65,888.98 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 78.25 अंक बढक़र 19,624 अंक पर पहुंच गया।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की बढ़त के साथ 83.21 प्रति डॉलर पर पहुंचे

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, टाइटन, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति, टाटा मोटर्स और इंडसइंड के शेयर लाभ में रहे। वहीं लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और पावर ग्रिड के शेयर में गिरावट आई।अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: भारतीय टीम को विश्व कप के पहले बड़ा झटका, इस बड़े क्रिकेटर को हुआ डेंगू

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.35 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,864.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें