Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

किम-पुतिन शिखर वार्ता के बाद उत्तर कोरिया ने रूस को भेजे हथियार

October 6, 2023

किम-पुतिन शिखर वार्ता के बाद उत्तर कोरिया ने रूस को भेजे हथियार

वाशिंगटन/सोलः उत्तर कोरिया ने रूस को तोपें भेजना शुरू कर दिया है। दरअसल, पिछले महीने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्योंगयांग के किम जोंग-उन के बीच हथियार सौदे पर शिखर वार्ता हुई थी। एक अनाम अमेरिकी अधिकारी का हवाला देते हुए, सीबीएस न्यूज ने पिछले महीने रूसी अंतरिक्ष बंदरगाह वोस्तोचन कोस्मोड्रोम में किम-पुतिन शिखर सम्मेलन के दौरान हथियार के ट्रांसफर पर रिपोर्ट की थी।

पढ़ें बड़ी खबरें: बलात्कार के आरोप में Bigg Boss का ये Superstar Airport से गिरफ्तार

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, शिखर सम्मेलन ने अटकलें लगाईं कि इससे उत्तर कोरिया के जासूसी सैटेलाइट और अन्य हथियारों के निर्माण के प्रयासों को आगे बढ़ाने और बदले में यूक्रेन में रूस के युद्ध को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘यह स्पष्ट नहीं था कि ट्रांसफर नई, लॉन्ग टर्म सप्लाई चेन का हिस्सा है या अधिक सीमित खेप का, या उत्तर कोरिया को हथियारों के बदले में क्या मिल रहा है।‘

पढ़ें बड़ी खबरें: सालों पुराना झगड़ा खत्म करते हुए Salman Khan के घर पहुंचा ये बड़ा Singer

दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने प्योंगयांग और मॉस्को के बीच हथियारों के किसी भी संभावित हस्तांतरण की आलोचना की है। साथ ही चेतावनी दी है कि वे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कई प्रस्तावों का उल्लंघन करेंगे, जिसके लिए रूस ने खुद मतदान किया था। सत्ता संभालने के बाद किम की यह सबसे लंबी विदेश यात्रा थी। यात्रा समय सहित, उत्तर कोरियाई नेता ने अपनी रूस यात्रा पर कुल आठ दिन बिताए।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें