Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल आपदा राहत कोष में इस Bollywood Star ने दिए 5 लाख, प्रदेश सरकार पर भी लगाए बड़े आरोप

October 6, 2023

हिमाचल आपदा राहत कोष में इस Bollywood Star ने दिए 5 लाख, प्रदेश सरकार पर भी लगाए बड़े आरोप

शिमलाः हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद से सभी लोगाें दिल खोलकर आपदा राहत कोष में दान कर रहे हैं। यहां तक की बॉलीवुड स्टार्स के द्वारा भी दान किया जा रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल से संबध रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आपदा राहत कोष में 5 लाख की राशि दान की है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

पढ़ें बड़ी खबरें: Urfi Javed का बड़ा बयान, कहा ‘मैं घर में कपड़े नहीं पहनती हूं’, ऐसा क्यों कहा, पढ़ें पूरी खबर

इसी के साथ कंगना ने आपदा राहत कोष को लेकर प्रदेश सरकार को भी निशाने पर लेते हुए कहा हैं, कि उन्हाेंने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा है कि हिमाचल सरकार से आपदा कोष भी संचालित नहीं हो पा रहा है। उन्होंने हिमाचल फ्लड्स हैश टैग के साथ पोस्ट किया है कि ”मेरी वित टीम और मैं हिमाचल बाढ़ आपदा के लिए दान करने की कोशिश कर रहे हैं। अनुमान लगाएं कि हिमाचल की सरकार से आपदा कोष भी संचालित नहीं हो रहा है। पूरे दिन 50-60 बार कोशिश करने के बाद मेरी टीम कुछ राशि दान कर सकी और इससे अधिक नहीं हो रही है, कितना शर्मनाक है।”

पढ़ें बड़ी खबरें: सालों पुराना झगड़ा खत्म करते हुए Salman Khan के घर पहुंचा ये बड़ा Singer

इस पोस्ट में कंगना रनौत ने सीए के साथ चैट का स्क्रीनशॉट और आपदा राहत कोष में दी राशि की रिसीप्ट भी शेयर की है। सीए ने चैट में लिखा है कि पोर्टल में समस्या है। सिर्फ पांच लाख रुपए दे पाएंगे। 10 लाख रुपए नहीं लिए जा रहे हैं। बता दें, हिमाचल की होने के बावजूद कंगना की ओर से हिमाचल की आर्थिक मदद नहीं करने को लेकर बीते दिनों सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर खूब हल्ला मचा था।

पढ़ें बड़ी खबरें: बलात्कार के आरोप में Bigg Boss का ये Superstar Airport से गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें