Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kalyan Jewelers नें दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा, दिवाली से पहले खोलेंगे देश में 33 नई दुकानें

October 6, 2023

Kalyan Jewelers नें दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा, दिवाली से पहले खोलेंगे देश में 33 नई दुकानें

 

नई दिल्ली: कल्याण ज्वेलर्स दिवाली से पहले देश में 33 नई दुकानें खोलेगी। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि वह देशभर में कल्याण (दुकानें) और केंडेयर (ऑनलाइन मंच) का अनावरण करेगी। कल्याण ज्वेलर्स ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में गैर-दक्षिण भारतीय बाजारों में 13 दुकानें खोली थीं। इसके अलावा कंपनी ने दक्षिणी क्षेत्र में प्रायोगिक रूप से फ्रेंचाइजी दुकानों के रूप में पहली खेप खोलने के लिए छह आशय-पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए थे।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: पंजाब में ज़मीन-जायदाद की रजिस्टरियों से आय में वृद्धि जारी: मंत्री जिम्पा

कंपनी ने कहा,हमें इन दुकानों के चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में शुरू होने की उम्मीद है।कल्याण ज्वेलर्स ने सितंबर तिमाही के दौरान पश्चिम-एशिया में अपना पहला फ्रेंचाइजी शोरूम शुरू किया था। कंपनी ने क्षेत्र में फ्रेंचाइजी शोरूम के लिए अतिरिक्त पांच एलओआई पर भी हस्ताक्षर किए हैं। सितंबर के अंत तक भारत और पश्चिम-एशिया को मिलाकर कंपनी की कुल 209 दुकानें हैं।

ये भी पढ़ें: ‘पहले ही कहा था, चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी’, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें