Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंत्री Aman Arora ने ISB और भारती इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पालिसी की टीम के साथ किया विचार-विमर्श

October 6, 2023

मंत्री Aman Arora ने ISB और भारती इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पालिसी की टीम के साथ किया विचार-विमर्श

चंडीगढ़ : राज्य में प्रशासन और सार्वजनिक सेवाएं प्रणाली को और प्रभावशाली बनाने के लिए पंजाब सरकार और अकादमिक भाईवालों के दरमियान सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए पंजाब के शासन सुधार और लोक शिकायत संबंधी मंत्री अमन अरोड़ा ने भारतीय इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक पालिसी, इंडियन स्कूल आफ बिज़नस (आई. एस. बी.) की टीम के साथ विचार विमर्श किया।

बड़ी खबरें पढ़ेंः चंडीगढ़ प्रशासन का आदेश, जानिए दिवाली और गुरुपर्व पर कितने घंटे चला सकते हैं पटाखे

पंजाब राज्य के लिए कई केंद्रित पहलकदमियों के बारे चर्चा करते हुये अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य भर में सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने की प्रणाली को और मज़बूत करने और डिजिटल तबदीली लाने के लिए वचनबद्ध है। सरकार और अकादमिक हिस्सेदारी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सरकार को अनुसंधान और तथ्य- आधारित नीतिगत जानकारी प्रदान करती है।

 बड़ी खबरें पढ़ेंः SYL को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख पर Navjot Kaur Sidhu ने दिया बड़ा बयान

इस मीटिंग का उद्देश्य पंजाब राज्य के लिए कई केंद्रित पहलकदमियों पर पंजाब सरकार और भारतीय इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक पालिसी के बीच सहयोग की संभावनाओं का पता लगाना था। इस मीटिंग के दौरान पालिसी डायरैक्टर डा. आरूशी जैन के नेतृत्व वाली भारतीय इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक पालिसी की टीम ने पंजाब स्टेट डाटा पोर्टल-पंजाब राज्य से सबंधित अलग-अलग डाटा सैट्टस और जानकारी, के लिए प्रस्ताव पेश करने सहित अन्य प्रभावशाली ढंग से सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने और उचित प्रशासन के लिए उठाये गये कदमों पर विचार-विमर्श किया जिससे सरकार की डाटा-आधारित फ़ैसले लेने की क्षमता को बढ़ाया जा सके और डाटा को जनता तक पहुंच योग्य बना कर और पारदर्शिता लाई जा सके। इसी दौरान रियल टाईम गवर्नेंस मॉनिटरिंग पर केन्द्रित डाटा विश्लेषण प्रदान करने वाले एक और ई-प्लेटफार्म और इसके भावी विश्लेषण के बारे भी चर्चा की गई।

बड़ी खबरें पढ़ेंः ग्राहक बनकर आई औरतों ने दुकान में किया हाथ साफ, देखें CCTV

इस मीटिंग में शासन सुधार और लोक शिकायत विभाग के विशेष सचिव गिरिश दियालन, विभाग के अन्य मुलाजिमों के इलावा भारतीय इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पालिसी, आई.एस.बी. की टीम जिनमें सीनियर मैनेजर गवर्नमैंट ट्रेनिंग डा. शरीक हसन मनज़ीर और प्रोजैक्ट लीड, इंडिया डाटा पोर्टल अमृता चक्रवर्ती भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें