Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी गोवा में 26 अक्टूबर को राष्ट्रीय खेलों का करेंगे उद्घाटन

October 6, 2023

PM मोदी गोवा में 26 अक्टूबर को राष्ट्रीय खेलों का करेंगे उद्घाटन
पणजी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा में 26 अक्टूबर को 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे । मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को यह जानकारी दी । राज्य के खेल मंत्री गोंविंद गाउडे और राष्ट्रीय खेल तकनीकी समिति के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा की मौजूदगी में पत्रकारों से बातचीत में सावंत ने कहा कि गोवा के खेल अनूठे होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 26 अक्टूबर को शाम को 6 . 30 पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलों का उद्घाटन करेंगे। खेल 28 स्थानों पर होंगे और 43 स्पर्धाओं में 10000 से अधिक एथलीट भाग लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें गोवा के पांच देसी खेल भी होंगे । साइकिंलिंग और गोल्फ की स्पर्धायें दिल्ली में होंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें