Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैलियंट लैब का शेयर पहले दिन के कारोबार में 22% चढ़त से हुआ बंद

October 6, 2023

वैलियंट लैब का शेयर पहले दिन के कारोबार में 22% चढ़त से हुआ बंद
नई दिल्ली: फार्मा क्षेत्र के लिए कच्चा माल बनाने वाली वैलियंट लैबोरेटरीज का शेयर शुक्रवार को अपने निर्गम मूल्य 140 रुपये पर करीब 20 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 161 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 20.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 169.05 रुपये पर पहुंच गया। यह इसकी ऊपरी र्सिकट सीमा है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 15.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 162.15 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 21.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 170.25 रुपये के अपने ऊपरी र्सिकट पर पहुंच गया। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 734.52 करोड़ रुपये रहा। दिन के दौरान बीएसई पर कंपनी के 1.99 लाख शेयर और एनएसई पर 34.27 लाख से अधिक शेयर का कारोबार हुआ।
वैलियंट लैबोरेटरीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के अंतिम दिन 29.75 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के आईपीओ के तहत 1.08 करोड़ नए शेयर जारी किए गए हैं। इसमें कोई बिक्री पेशकश शामिल नहीं है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 133 से 140 रुपये था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें