
हांगझोऊ: भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 61-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पाकिस्तान की मजबूत शुरुआत के बाद, भारत ने तेजी से वापसी की और बाकी मुकाबले पर नियंत्रण बना लिया।
मैच में पाकिस्तान कुल चार बार ऑलआउट हुआ क्योंकि भारत ने मुकाबले पर अपना कब्जा जमा लिया था। इससे पहले, भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को 50-27 और जापान को 56-30 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी। शनिवार को होने वाले फाइनल में भारत का सामना ईरान और चीनी ताइपे के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...