Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्वी यूक्रेन में रूसी मिसाइल हमले में 10 साल के बच्चे और उसकी दादी की मौत

October 6, 2023

पूर्वी यूक्रेन में रूसी मिसाइल हमले में 10 साल के बच्चे और उसकी दादी की मौत

खारकीव : उत्तर पूर्वी यूक्रेन के खारकीव में शुक्रवार को रूस के एक मिसाइल हमले में 10 साल के बच्चे और उसकी दादी की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों के मुताबिक, इसी क्षेत्र में एक दिन पहले हुए हमले में कम से कम 52 नागरिकों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि यह हमला युद्ध के महीनों में हुए सबसे घातक हमलों में से एक था।एसोसिएटेड प्रेस के संवाददाताओं ने शुक्रवार सुबह हुए इस हमले के बाद आपात दलों को इमारत के मलबे से बच्चे के शव को बाहर निकालते हुए देखा। बच्चे ने स्पाइडर मैन के डिजाइन वाला पायजामा पहना हुआ था।

आंतरिक मंत्री इहोर क्लिमेंको ने टेलीग्राम पर कहा कि हमले में लड़के की दादी की भी मौत हो गई और 11 महीने का बच्चा घायल हो गया। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि हमले में कुल मिलाकर 30 लोग घायल हुए हैं तथा बचाव कार्य जारी है।अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिलता है कि क्रेमलिन की सेना ने हमले में दो इस्कंदर मिसाइलों का इस्तेमाल किया, जो पिछले दिन ह्रोज़ा गांव पर हुए हमले के समान था, जिसमें 52 लोग मारे गए थे।ह्रोज़ा में, स्थानीय कब्रिस्तान के कर्मचारियों ने शुक्रवार को मारे गए लोगों की कब्रें तैयार करने के लिए पेड़ों और घास को काट दिया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें