Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Odisha सरकार का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों और स्टाफ को देगी इतने लाख रूपए

October 7, 2023

Odisha सरकार का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों और स्टाफ को देगी इतने लाख रूपए

भुवनेश्वरः एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम को बधाई देते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हर खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य को पांच पांच लाख रूपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है। पटनायक ने शुक्रवार को कहा कि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम को उनके इस प्रदर्शन के सम्मान में यह पुरस्कार दिया जाएगा।

पढ़ें बड़ी खबरें: सालों पुराना झगड़ा खत्म करते हुए Salman Khan के घर पहुंचा ये बड़ा Singer

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के जरिये खिलाड़ियों से बात भी की हैं। उन्होंने कहा, कि ‘भारतीय पुरूष हॉकी टीम को बधाई। उनके समर्पण और अथक परिश्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हॉकी वाकई भारत का खेल है। ओडिशा में हमारे दिलों में हॉकी की खास जगह है और यह ऐतिहासिक दिन हमारी स्मृतियों में हमेशा रहेगा। पेरिस ओलंपिक के लिये टीम को शुभकामना।’’ ओडिशा 2018 से भारतीय हॉकी टीमों का प्रायोजक है।

पढ़ें बड़ी खबरें: सेना और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़, मारे गए 100 से अधिक आतंकवादी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें