Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asian Games 2023 : Ojas Deotale ने अभिषेक वर्मा को हरा कर जीता तीसरा गोल्ड

October 7, 2023

Asian Games 2023 : Ojas Deotale ने अभिषेक वर्मा को हरा कर जीता तीसरा गोल्ड

 

हांगझोऊ: मौजूदा विश्व चैंपियन भारत के तेजस प्रवीण देवतले ने शनिवार को हांगझोऊ में 19वें एशियाई खेलों में कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत तीरंदाजी प्रतियोगिता के फाइनल में अपने ही देश के अभिषेक वर्मा को हराकर एशियाई खेलों का खिताब अपनी झोली में डाल लिया। शनिवार को फुयांग यिनहु स्पोर्ट्स सेंटर में फाइनल में देवतले ने अपने अनुभवी हमवतन वर्मा को 149-147 से हराया।

एशियाई खेलों के इस संस्करण में यह उनका तीसरा स्वर्ण पदक था, जिससे वह इस एशियाई खेलों में संयुक्त रूप से सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी बन गये। देवतले ने इससे पहले कंपाउंड पुरुष टीम और कंपाउंड मिश्रित टीम प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीता था। सटीकता के साथ शूटिंग करते हुए, देवतले केवल एक बार 10-पॉइंट सर्कल से चूके। उन्होंने फाइनल में 150 में से 140 का स्कोर किया।

इस साल की शुरुआत में बर्लनि में विश्व चैम्पियनशिप जीतने वाले नागपुर के 21 वर्षीय देवतले ने चौथे दौर के दूसरे तीर में फाइनल में अपना स्कोर नौ बनाया। इसके विपरीत, वर्मा ने दूसरे राउंड में तीसरे तीर से नौ का स्कोर बनाया और फिर तीसरे राउंड के दूसरे तीर पर आठ का स्कोर हासिल किया, इस तरह वह देवतले से तीन अंक पीछे हो गए।

हालांकि, उन्होंने चौथा राउंड 30-29 से जीतकर एक अंक बना लिया, लेकिन यह देवतले से आगे निकलने के लिए काफी नहीं था। देवतले ने पांचवें और अंतिम राउंड में परफेक्ट 30 का स्कोर किया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें