Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

परीक्षा में सफल रहे अभ्यार्थियों के साक्षात्कार का छठवां चरण 17 से 31 अक्टूबर तक

October 7, 2023

परीक्षा में सफल रहे अभ्यार्थियों के साक्षात्कार का छठवां चरण 17 से 31 अक्टूबर तक

अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 में सफल रहे अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का छठवां चरण 17 से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिए जाएंगे। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि छठें चरण में 414 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ अवश्य लाएं अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। वे अभ्यर्थी जिन्होंने विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किए हैं, वे विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें।

उल्लेखनीय है कि ने उक्त परीक्षा 20 एवं 21 मार्च 2022 को आयोजित कर 30 अगस्त 22 को परिणाम जारी करते हुए मुख्य परीक्षा में 2174 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया था। परीक्षा करीब 988 पदों के लिए आयोजित की गई थी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें