Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ड़ेंगू का डंक जारी, बचाव के लिए निकाली जागरूकता रैली

October 7, 2023

ड़ेंगू का डंक जारी, बचाव के लिए निकाली जागरूकता रैली

भिवानी : एक तरफ बदलता मौसम और दूसरी तरफ ड़ेंगू औक मलेरिया का बढ़ता प्रकोप, जिसका लोगों के स्वास्थय पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है। जिसके मद्देनजर भिवानी में स्वास्थय विभाग और हमारा अपना फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से शहर में जागरूकता रैली निकाली।इस रैली को सिविल सर्जन डॉ रघुबीर शांडिल्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ने घण्टा घर चौक ,बिचला बाजार से निकलते हुए जैन चौक तक पहुँचकर शहरवासियों को जागरूक किया। ड़ेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए लोगों से आह्वान किया कि अपने आस पास गन्दगी न फैलाएं और घरोँ में गन्दा पानी जमा न होने दें ताकि लार्वा उत्तपन्न न हो सके औऱ मच्छर ना पनपें,,,इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ रघुबीर शांडिल्य ने डेंगू से बचाव के लिए लोगों को क्या कुछ हिदायतें दी।

वहीं हमारा अपना फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन जैन ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता रैली को सुविधाएं मुहैया करवाने पर धन्यवाद किया।साथ ही साथ ड़ेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए लोगो से सावधानी बरतने को कहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें