Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीलंकाई टीम के खिलाफ एडन मार्करम ने जड़ा वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक 

October 8, 2023

श्रीलंकाई टीम के खिलाफ एडन मार्करम ने जड़ा वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक 
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप-2023 में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई टीम के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की। इतना ही नहीं एडन मार्करम ने वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया और टीम ने टूर्नामेंट में अब तक का सबसे बड़ा टारगेट सेट किया। एडन मार्करम ने क्रिकेट विश्व कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाया। उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।
उनकी इस तूफानी बल्लेबाजी ने वर्ल्ड कप के सबसे तेज शतक के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ आयरलैंड के केविन ओ’ब्रायन ने बनाया था। एडन मार्करम ने 196 के स्ट्राइक रेट के साथ तीन छक्कों और 14 चौकों की मदद से खेली गई तूफानी पारी के दौरान 54 गेंद में 106 रन की पारी खेली। हालांकि, एडन मार्करम का मानना है कि साउथ अफ्रीका का ये रिकॉर्ड इसी वर्ल्ड कप में टूट सकता है, क्योंकि बल्लेबाज इन दिनों काफी धुआंधार बैटिंग कर रहे हैं।
मैच के बाद उन्होंने कहा कि अगर इस टूर्नामेंट के दौरान उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया जाए तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा। मार्कराम के सबसे तेज शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को दिल्ली में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका के सामने 428/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया और विश्व कप में अब तक के सबसे बड़े स्कोर का नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले, 2015 में पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 417/6 का स्कोर बनाया था। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 44.5 ओवर के बाद 326 रन पर आउट हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें