Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

LoP Partap Bajwa ने CM Mann के चैलेंज को शर्तों के साथ किया स्वीकार

October 8, 2023

LoP Partap Bajwa ने CM Mann के चैलेंज को शर्तों के साथ किया स्वीकार

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिए गए चैलेंज को नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, सीएम भगवंत मान ने जो चैलेंज दिया है उसे इंडियन नेशनल कांग्रेस की तरफ से मैं स्वीकार करता हूं। लेकिन कुछ शर्तें है यह डीबेट चंडीगढ़ के किसी ऑडीटोरियम में होनी चाहिए और यह भी कहा कि डिबेट चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी में हो पंजाब पुलिस डिबेट में ना हो।

बड़ी खबरें पढ़ेंः कंबल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, केमिकल में गिरने से 3 श्रमिकों की दर्दनाक मौत

प्रताप बाजवा ने कहा कि मेडियेटर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का कोई रिटायर्ड जज हो जो चारों पार्टियों को मंजूर हो। इस डिबेट में मोदी और केजरीवाल मीडिया को अहमियत देने की बजाये सभी मीडिया को अप्रूव किया जाए। डिबेट का लाइव टेलीकास्ट भी हो। उन्होंने कहा कि इस डिबेट में सतलुज यमुना लिंक, पंजाब पर कर्जा, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, माइनिंग, ड्रग्स अहम मुद्दे होने चाहिए। यह डिबेट 2 घंटे की होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि, इस डिबेट में गाली गलौज एवं तू तू मैं मैं ना हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें