Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर में विदेशी पर्यटकों की संख्या 350 प्रतिशत बढ़ी: Sinha

October 8, 2023

कश्मीर में विदेशी पर्यटकों की संख्या 350 प्रतिशत बढ़ी: Sinha
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 350 प्रतिशत बढ़ी है।श्री सिन्हा आज श्रीनगर में युवा अध्यक्ष संगठन (वाईपीओ)- ग्रेटर इंडिया चैप्टर के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए ये बातें कही और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में व्यापार के अवसरों पर चर्चा की।उपराज्यपाल ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में जम्मू-कश्मीर में हुए असाधारण बदलाव और कुछ वर्षों के अंदर इसकी अर्थव्यवस्था के सबसे तीव्र विस्तार पर प्रकाश डाला।
उपराज्यपाल के आधिकारिक प्रवक्ता ने उनके हवाले से कहा,‘‘हमने दशकों के नुकसान और विध्वंस को समृद्धि में परिवर्तित किया है; लोगों को अपनी शर्तों पर जीवन यापन करने का एक वातावरण बनाया है, व्यवसायों और स्टार्ट-अप को फलने-फूलने के लिए सही स्थिति प्रदान की है और उद्यमियों को अपने विचारों को लाभदायक व्यवसायों में बदलने के लिए सही अवसर प्रदान किए हैं।’’ जम्मू-कश्मीर आज सामाजिक-आर्थिक चमत्कार का पर्याय भी बन चुका है।
उपराज्यपाल ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में निवेश का अनेक अवसर प्रदान कर रहा है और निवेशकों को सर्वोत्तम प्रोत्साहन प्रदान कर रहा है।बातचीत के दौरान, उपराज्यपाल ने सवालों के जवाब दिए और विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त की गई अभूतपूर्व प्रगति को साझा किया।उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर अब वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर है। इस वर्ष सितंबर तक 1.67 करोड़ पर्यटकों ने केंद्र शासित प्रदेश का दौरा किया है और विदेशी पर्यटकों की संख्या में पिछले वर्षकी तुलना में 350 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
’’ उन्होंने युवा उद्योग जगत के नेताओं की देश के विकास में योगदान देने और समाज को इसे वापस लौटाने की अटूट प्रतिबद्धता के लिए सराहना की और उन्हें जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया।इस अवसर पर उपस्थित वाईपीओ के सदस्यों और उद्योग जगत के युवा नेताओं ने भी केंद्र शासित प्रदेश में अपनी यात्रा के अनुभवों को साझा किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें