Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इजराइल-हमास संघर्ष के बीच सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 407 अंक टूटा 

October 9, 2023

इजराइल-हमास संघर्ष के बीच सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 407 अंक टूटा 

मुंबई: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुले। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि इजराइल-हमास संघर्ष के बीच बाजार में अनिश्चितता का माहौल है जिसकी वजह से निवेशक जोखिम उठाने से बच रहे हैं। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 407.19 अंक टूटकर 65,588.44 अंक पर आ गया।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: एशियाई खेलों में रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े एथलीटों ने किया नाम रोशन ,जीते 12 पदक

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 142.70 अंक के नुकसान से 19,510.80 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, टाइटन, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में थे। वहीं एचसीएल टेक, टेक मंहिंद्रा, टीसीएस, विप्रो, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और सन फार्मा के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।

पढ़ें बड़ी ख़बरें:सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए 12 कार्यकारी निदेशकों को किया नियुक्त

अन्य एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख था। शुक्रवार को यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार भी  शुक्रवार को लाभ में रहे थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 90.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें