Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Goa घूमने वालों के लिए खुशखबरी, अब Beach पर मिलेगा ये खास फूड

October 9, 2023

Goa घूमने वालों के लिए खुशखबरी, अब Beach पर मिलेगा ये खास फूड

पणजीः गोवा के तट पर बनीं कुटिया (शैक) में अब अन्य भारतीय व अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों के साथ-साथ मछली-चावल परोसना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे ने यह जानकारी दी। मछली-चावल, तटीय राज्य का मुख्य व्यंजन है। मंत्री ने कहा कि तीखे और मसालेदार स्वाद वाले, नारियल डाल कर तैयार किए जाने वाले इस व्यंजन को मेनू में अनिवार्य रूप से शामिल करना राज्य की नई शैक नीति का हिस्सा है, जिसका उद्देशय़ गोवा के व्यंजनों को बढ़ावा देना है।

पढ़ें बड़ी खबरें : Punjab सरकार ने किया लंबी छुट्टियों का ऐलान, जानें कौन से काम होंगे और अटकेंगे

उन्होंने कहा कि अभी तक तट के समीप सभी कुटिया में उत्तर भारतीय व्यंजनों को परोसा जाता था और इन स्थानों पर गोवा के व्यंजन उपलब्ध नहीं होते थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब कुटिया के लिए मछली चावल सहित गोवा के व्यंजनों को प्रर्दिशत करना और परोसना अनिवार्य कर दिया है।

पढ़ें बड़ी खबरें : इजरायल और फिलिस्तीन युद्ध की भयंकर तस्वीरें..अब तक इतने इजराइली नागरिकों की मौत

खौंटे ने कहा, कि हमें पर्यटकों को अपने मशहूर व्यंजनों से रूबरू कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि शैक नीति को हाल में मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है, जिसमें तटों पर अवैध रेहड़ी-पटरी लगाने संबंधी चुनौतियों को हल करने की कोशिश की गई है।

पढ़ें बड़ी खबरें : भूकंप के झटकों से दहला ये देश, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 2400 के पार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें