Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maa Vaishno Devi की यात्रा हुई आसान, कुछ मिनटों में होगा घंटों का सफर, इस रूट को करें फॉलो

October 9, 2023

Maa Vaishno Devi की यात्रा हुई आसान, कुछ मिनटों में होगा घंटों का सफर, इस रूट को करें फॉलो

कटरा : विश्व भर से मां वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं के इंतजार की घड़ियां जल्द ही खत्म होने वाले हैं। क्यूंकि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां वैष्णो देवी भवन पर बनाए जा रहे अत्याधुनिक स्काईवॉक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से वर्तमान में जारी है। करीब ₹15 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक स्काईवॉक फ्लाईओवर के ढांचे का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है और उसके साथ ही आंतरिक निर्माण कार्य तेजी से जारी है। जिसके चलते स्काईवॉक फ्लाईओवर के अधिकांश भाग में वुडन फ्लोर करने के साथ ही मजबूत स्टेनलेस स्टील की दीवार बनाई गई है तो दूसरी ओर मजबूत शीशे लगाए गए हैं। जिससे श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी के भवन के अलौकिक दर्शन निरंतर होते रहे तो दूसरी ओर प्राकृतिक दृश्य को भी श्रद्धालु निहार सकेंगे।

पढ़ें बड़ी खबरें : भूकंप के झटकों से दहला ये देश, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 2400 के पार

करीब 300 मीटर लंबे इस अत्याधुनिक स्काईवॉक फ्लाईओवर के प्रत्येक 100 मीटर पर आधुनिक प्रतिक्षा हॉल बनाए जा रहे हैं। जिसमें एक ही समय 100 से 200 के करीब श्रद्धालु बैठ सकेंगे, जिनके लिए बैठने का इंतजाम होगा तो वहीं इस अत्याधुनिक फ्लाईओवर स्काईवॉक के भीतर जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे। जहां से निरंतर श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी के अलौकिक दर्शन होते रहेंगे। इतना ही नहीं स्काईवॉक फ्लाईओवर के प्रवेश द्वार पर करीब 60 फीट लंबी कुत्रिम गुफा का निर्माण करवाया जा रहा है। ताकि इस स्काईवॉक फ्लाईओवर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी की गुफा का एहसास हो। वहीं इस गुफा के भीतर दोनों और मां वैष्णो देवी के नौ रूपों की मूर्तियां सुसज्जित की जाएंगी। इसके साथ ही माता वैष्णो देवी के श्लोक तथा मंत्र आदि अंकित होंगे। ताकि भक्ति पूर्ण वातावरण निरंतर बना रहे।

पढ़ें बड़ी खबरें : इजरायल और फिलिस्तीन युद्ध की भयंकर तस्वीरें..अब तक इतने इजराइली नागरिकों की मौत

अत्याधुनिक स्काईवॉक फ्लाईओवर श्रद्धालुओं को समर्पित करने को लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा अपनी डेडलाइन निश्चित कर दी है यानी कि आगामी शारदीय नवरात्रों में श्रद्धालुओं को यह अत्याधुनिक स्काईवॉक फ्लाईओवर समर्पित कर दिया जाएगा। वही श्राइन बोर्ड प्रशासन का कहना है कि श्राइन बोर्ड कोशिश कर रहा है कि अगले माह यानी सितंबर माह अत्याधुनिक परियोजना को पूरा कर लिया जाएगा। जिसको लेकर इंजीनियरों के साथ ही श्रमिक दिन-रात कार्य में जुटे हुए हैं। महत्वपूर्ण परियोजना पूरी होने के उपरांत मां वैष्णो देवी भवन पर भीड़-भाड़ या फिर आपाधापी वाली स्थिति से श्रद्धालुओं को दो-चार नहीं होना पड़ेगा। क्योंकि इस अत्याधुनिक स्काईवॉक फ्लाईओवर से श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के आलौकिक दर्शनों के लिए गुफाओं की ओर रवाना होंगे। वहीं इस स्काईवॉक फ्लाईओवर के प्रत्येक 100 मीटर पर आपातकालीन निकासी द्वार भी बनाए गए हैं और साथ ही अत्याधुनिक एचडी थ्रीडी सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे ताकि भविष्य में किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा को लेकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

पढ़ें बड़ी खबरें : Goa घूमने वालों के लिए खुशखबरी, अब Beach पर मिलेगा ये खास फूड

स्काईवॉक में वुडन फ्लोरिंग की गई है ताकि श्रद्धालुओं को सर्दी के मौसम में भीषण ठंड का सामना ना करना पड़े। क्योंकि मां वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने के लिए श्रद्धालुओं को नंगे पांव ही भवन की ओर गुफाओं की ओर जाना पड़ता है। जिसके चलते वुडन फ्लोरिंग की गई है। मां वैष्णो देवी के दर्शनों को आ रहे श्रद्धालु बेसब्री से इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। श्राइन बोर्ड आगामी शारदीय नवरात्रों में स्काईवॉक फ्लाईओवर श्रद्धालुओं को समर्पित कर देगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें