Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पहुंची दिल्ली 

October 9, 2023

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पहुंची दिल्ली 
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप के अपने दूसरे मैच के लिए सोमवार को यहां पहुंची। भारतीय टीम ने रविवार को चेन्नई में अपने पहले मैच में खराब शुरुआत से उबरते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की थी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘‘‘टीम दिल्ली में है।
टीम अपने स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के बिना दिल्ली पहुंची है। गिल चेन्नई में बीसीसीआई की चिकित्सा देखरेख में बीमारी से उबर रहे हैं। गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी नहीं खेल पाए थे। सोमवार टीम के लिए यात्रा का दिन था, इसलिए टीम का कोई अभ्यास सत्र निर्धारित नहीं है।
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम मंगलवार शाम को फिरोज शाह कोटला में नेट अभ्यास करेगी। धर्मशाला में टूर्नामेंट का पहला मैच बांग्लादेश से हारने वाली अफगानिस्तान की टीम पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें