Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छ्यांग ने उज़्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री अरिपोव से की मुलाकात

October 9, 2023

ली छ्यांग ने उज़्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री अरिपोव से की मुलाकात

8 अक्तूबर को दोपहर के बाद चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने हांगचो में 19वें एशियाई खेलों के समापन समारोह में भाग लेने के लिए चीन आए उज़्बेकिस्तान के प्रधान मंत्री अब्दुल्ला निगमातोविच अरिपोव से मुलाकात की। ली छ्यांग ने कहा कि चीन और उज़्बेकिस्तान करीबी पड़ोसी हैं जो सुख और दुख साझा करते हैं। इस साल मई में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ सार्थक मुलाकात की, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के विकास की दिशा को आगे बढ़ाया गया। चीन उज़्बेकिस्तान के साथ मिलकर दोनों देशों के नेताओं द्वारा संपन्न महत्वपूर्ण सहमति को व्यावहारिक कार्यों और ठोस परिणामों में परिवर्तित करना और नए युग में चीन-उज़्बेकिस्तान सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी संबंध के अर्थ को समृद्ध करना चाहता है।

ली छ्यांग ने कहा कि चीन, हमेशा की तरह, राष्ट्रीय प्रभुसत्ता, स्वतंत्रता और प्रादेशिक अखंडता की रक्षा करने और अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुरूप विकास पथ पर आगे बढ़ने में उज्बेकिस्तान का दृढ़ता से समर्थन करेगा। चीन संयुक्त रूप से “बेल्ट एंड रोड” के निर्माण के मुख्य लाइन के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच आपसी लाभ वाले सहयोग को व्यापक रूप से गहरा करना चाहता है।

अरिपोव ने हांगजो एशियाई खेलों की सफल मेजबानी के लिए चीन को बधाई दी और कहा कि चीन के आर्थिक और सामाजिक विकास में विश्व-प्रसिद्ध उपलब्धियां हासिल हुईं। उज़्बेकिस्तान चीन के साथ सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी संबंध को अत्यधिक महत्व देता है, एक-चीन सिद्धांत का पालन करता है, और संयुक्त रूप से “बेल्ट एंड रोड” के निर्माण का दृढ़ता से समर्थन करता है और सक्रिय रूप से इस में भाग लेता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें