Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

भूकंप पीड़ित अफगानिस्तान को यथासंभव मदद देगा चीन:चीनी विदेश मंत्रालय

October 9, 2023

भूकंप पीड़ित अफगानिस्तान को यथासंभव मदद देगा चीन:चीनी विदेश मंत्रालय

सोमवार को चीनी विदेश मंत्रालय की माओ निंग ने नियमित प्रेस वार्ता में अफगानिस्तान में हुए भूकंप की चर्चा में बताया कि चीन अफगानिस्तान की जरूरत के मुताबिक अफगानिस्तान को यथासंभव मदद देता रहेगा और अफगान जनता की कठिन समय से गुजरने में सहायता करेगा ।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के मैत्रीपूर्ण पड़ोसी और ईमानदार दोस्त के नाते चीन भूकंप से ग्रस्त अफगान जनता के साथ खड़ा है । हमने विभिन्न स्तरों पर अफगान पक्ष के प्रति संवेदना व्यक्त की है और विभिन्न माध्यमों से अफगानिस्तान को मदद देना शुरू किया है ।चीनी रेड क्रॉस संघ ने अफगानिस्तान को आपात मानवीय नकद सहायता प्रदान करने का फैसला किया है ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें