Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अडानी समूह की इज़रायल में संघर्ष के बीच हाइफ़ा बंदरगाह चालू रखने की योजना

October 9, 2023

अडानी समूह की इज़रायल में संघर्ष के बीच हाइफ़ा बंदरगाह चालू रखने की योजना

नयी दिल्ली: अरबपति गौतम अडानी के नेतृत्व वाली अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (एपीएसईज़ेड) ने सोमवार को कहा कि उसने इज़रायल में हाइफ़ा बंदरगाह के काम को जारी रखने और वहां काम करने वालों की सुरक्षा के पूरे उपाय किए हैं। कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह बंदरगाह इज़राय के उत्तरी भाग में स्थित है जबकि इस समय संघर्ष दक्षिण इज़रायल में केंद्रित है।

ऐसी चिंताओं के बीच कि इज़रायल में पश्चिमी तट क्षेत्र से हमास के आक्रमण से हाइफ़ा बंदरगाह पर माल परिवहन में व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है। एपीएसईज़ेड ने एक बयान में कहा,“हमने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय किए हैं और वे सभी सुरक्षित हैं। हम पूरी तरह से सजग हैं और परिचालन निरंतर जारी रखने की हमारी योजना तैयार हैं जिससे हम किसी भी स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना कर सकेंगे।”

एपीएसईज़ेड की कुल माल ढुलाई में हाइफ़ा बंदरगाह का कुल योगदान अभी छोटा है और केवल तीन प्रतिशत तक है। कंपनी ने चालू वित्तीय वर्ष अप्रैल-मार्च 2023-24 में इस बंदरगाह से 1-1.2 करोड़ टन माल ढुलाई की संभावना जतायी है जबकि कंपनी का इस वित्त वर्ष में कुल माल ढुलाई कारोबार 37-39 करोड़ टन पहुंचाने का लक्ष्य है। इस वित्त वर्ष के हपली छमाही में ( अप्रैल-सितंबर, 23)में कंपनी ने 20.3 करोड़ टन माल की ढुलाई की है।इस दौरान हाइफा बंदरगाह से 60 लाख टन माल की आवाजाही हुई। एपीएसईज़ेड के एक प्रवक्ता ने कहा,‘‘हम एपीएसईज़ेड के कारोबार के लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर आश्वस्त हैं।

ये भी पढ़ें: Dubai में अब घर खरीदना हुआ आसान, प्रॉपर्टी और वीजा के लिए जारी किए नए नियम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें