धर्मशाला: एकदिवसीय (वनडे) विश्वकप के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मंगलवार को इंग्लैंड और बंगलादेश के बीच मुकाबला होगा। अहमदाबाद में अपना पहला मैच हारने के बाद धर्मशाला में बंगलादेश के साथ दूसरा मैच खेलने उतरने वाली इंग्लैंड की टीम पर जीतने का दबाव होगा। वहीं, धर्मशाला स्टेडियम में अफगानिस्तान को छह विकेट से मात देने वाली बंगलादेश की टीम जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी। धर्मशाला में पांच मैच खेले जाने हैं। पहला मैच सात अक्टूबर को बंगलादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला गया।