Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Reliance Jewels’ ने शानदार ज्वैलरी कलैक्शन ‘स्वर्ण बंगा’ किया लॉन्च

October 10, 2023

‘Reliance Jewels’ ने शानदार ज्वैलरी कलैक्शन ‘स्वर्ण बंगा’ किया लॉन्च

 

नई दिल्ली : भारत के सबसे भरोसेमंद ज्वैलरी ब्रांड्स में से एक रिलायंस ज्वैल्स ने अपने शानदार ज्वैलरी कलैक्शन ‘स्वर्ण बंगा’ को लॉन्च किया है, जो बंगाल की काव्यात्मक खूबसूरती और कलात्मक विरासत से प्रेरित है। रिलायंस ज्वेल्स द्वारा भारत के विभिन्न क्षेत्रों से प्रेरणा लेकर वहां की थीम पर आधारित ज्वैलरी कलैक्शन की पेशकश की जाती है और स्वर्ण बंगा कलैक्शन इस शृंखला में 8वां है।

यह कलैक्शन इस क्षेत्र के टेराकोटा मंदिरों की बारीकियों, शांति निकेतन की शांति और दुर्गा पूजा के उत्साह को प्रदर्शित करता है। सितारों से सजी रंगारंग शाम के शानदार अवसर पर, बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर ने स्वर्ण बंगा को लॉन्च किया।

उन्होंने इस कलैक्शन से पर्दा हटाया और शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर वॉक किया। लॉन्च के बारे बात करते हुए, रिलायंस ज्वैल्स के सीईओ सुनील नायक ने कहा, बंगाल को अपनी जीवंत कलात्मक विरासत के लिए जाना जाता है, और भारत की कला व शिल्प के इतिहास में इसका स्थान बेहद खास है।

ये भी पढ़ें: Dubai में अब घर खरीदना हुआ आसान, प्रॉपर्टी और वीजा के लिए जारी किए नए नियम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें