Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए भारतीय एवं विश्व इतिहास की 10 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

October 10, 2023

जानिए भारतीय एवं विश्व इतिहास की 10 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

नई दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1756- ब्रिटिश गवर्नर जनरल रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता पर पुनः कब्जे के लिए मद्रास कूच किया।
1868- क्यूबा ने स्पेन से स्वतंत्रता पाने के लिए विद्रोह किया।
1906- भारतीय उपन्यासकार आर. के. नारायण का जन्म।
1910- वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता मे प्रथम अखिल भारतीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
1942- सोवियत संघ ने आस्ट्रेलिया के साथ अपने राजनयिक संबंध की शुरुआत की।
1954- बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा का जन्म।
1964- टोक्यो में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया।
1970- फिजी ने स्वतंत्रता प्राप्त की।
1971- अमेरिका के एरिजोना के लेक हवासु शहर में लंदन ब्रिज को पुनर्निर्मित किया गया।
इसे ब्रिटेन से खरीदकर और तोड़कर अमेरिका लाया गया।
1986- सैन सल्वाडोर में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप में 1,500 लोगों की मौत।
1990- अमेरिका का 67वां मानव अंतरिक्ष मिशन डिस्कवरी 11 अंतरिक्ष से लौटा।
1991- भारत ने विश्व कैरम प्रतियोगिता का टीम खिताब जीता।
1992- हुगली पुल विद्यासागर सेतु खुला।
1999- सन 2006 में राष्ट्रकुल खेल मेलबोर्न में कराये जाने की घोषणा।
2000- श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री सिरीमाओ भंडारनायके का निधन।
2001- बंगलादेश में खालिदा जिया ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
2003- भारत ने इस्रायल, रूस के सात एवाक्स निर्माण के लिए समझौता किया।
2008- निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक के शेरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
2005- एंजेला मार्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।
2011- गजल गायक जगजीत सिंह का निधन।
2014- भारत के कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार की घोषणा।
2015- तुर्की के अंकारा में एक शांति रैली में बम विस्फोट से कम से कम 95 लोग मारे गए और 200 घायल हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें